उत्तराखंड (देहरादून) 18 अक्टूबर 2024 : दून पुलिस ने सड़कों के किनारे बने होटल, ढावे, रेस्टोरेंट,फूड स्टालों और फूड वैनों में पानी और एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर चेकिंग कर कर्मचारियों को लेकर सत्यापन अभियान चलाया। इसमें 357 प्रतिष्ठानों की जांच की। 120 प्रतिष्ठानों में गंदगी मिलने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। वहीं 65 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठानों में सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दुष्टि से भोजन बनाने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने आदि मामले में जांच करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने होटल, ढाबों, फूड स्टालों आदि में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में जांच की।
