उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 12 अक्टूबर 2024: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास घोड़े से धक्का लगकर खाई में गिरने से केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही नेपाल की एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। शुक्रवार को चौकी गौरीकुंड की ओर से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चीड़वासा के पास एक महिला खाई में गिर गई है। एसडीआरएफ टीम सोनप्रयाग मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई से एनडीआरएफ, डीडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया । मृतका की पहचान जिरवा कोइरिन (45) निवासी बोराप्रदेश, नेपाल के रूप में हुई। वह स्वजन के साथ केदारनाथ दर्शन को आई थी। लौटते समय यह हादसा हो गया।
