उत्तराखंड (नैनीताल) 29 सितंबर 2024: नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रथम द्रष्टया मामला हृदयघात का माना जा रहा है। पुलिस ने पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हयात नगर अमरोहा निवासी साजिद (33) मल्लीताल स्थित होटल में काम करता था। शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड गई। आनन फानन में होटल कर्मी उसे लेकर राजकीय बीड़ी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल घरवालों को बुलाकर पंचनामें की कार्रवाई शुरूकर दी है।
