आरक्षण को संतुलन में लाने के लिए अफसरों को करनी पड़ सकती है माथापच्ची
उत्तराखंड (देहरादून) 26 सितंबर 2024: ओबीसी सर्वे रिपोर्ट का स्वरूप फाइनल होने के बाद शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वार्डों के आरक्षण को लेकर काम शुरू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, वार्डों के आरक्षण का चक्र बदल सकता है। वार्डों के आरक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के बीच भी मंथन चल रहा है।
फिलहाल वाडों के आरक्षण की नई तस्वीर का दावेदारों को इंतजार है। पार्षद पद के दावेदार अपने-अपने वार्ड में आरक्षण की स्थिति को लेकर आंकलन करने में जुटे हैं। वे इसकी जानकारी अपने- अपने विधायक से भी पूछ रहे हैं। मौजूदा समय में दावेदार अपने- अपने वार्ड से चुनाव की तैयारी में तो जुटे है,लेकिन उन्हें अभी उनके वार्ड की सीट के बारे में स्थिति साफ नहीं हैं। हालांकि जो वार्डों का आरक्षण हुआ था उसके मुताबिक इस बार आरक्षण के चक्र में बदलने की आशंका बतायी जा रही है। कारण परिसीमन के बाद वार्डों में मोहल्लों को इधर से उधर वार्डों में मोहल्लों को इधर से उधर किया गया है। वहीं इस बार एसएसी,एसटी और ओबीसी को मिलाकर 50 प्रतिशत सीट देनी है। इसलिए चक्रबदल सकता है।
बता दें कि नगर निगम निगम चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट का काम पूर्व में पूरा हो चुका है। आज सार्वजनिक हो सकती है वोटर लिस्ट
