उत्तराखंड (देहरादून) 22 सितंबर 2024: वाहन चोरी की चार घटनाओ का खुलासा करते हुए रायपुर और कैंट पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।
कैंट थाना पुलिस ने बताया कि 13 सितम्बर को सक्षम ने शिकायत दी कि उसकी स्कूटी को तेल भवन के पास से चोरी कर लिया गया है।वाहन चैकिंग के दौरान दून स्कूल माल रोड क्षेत्र से वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंशुल निवासी ग्राम धौलास थाना प्रेमनगर को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया । सख्ती से पूछताछ में आरोपित ने बताया अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित की निशानदेही पर थाना कोतवाली नगर और थाना प्रेमनगर में दर्ज मुकदमों से संबंधित वाहन बरामद किए गए।
दूसरे मामले मे थाना रायपुर पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को अमन नेगी निवासी गढ़वाली कालोनी रिंग रोड रायपुर ने शिकायत दी कि उसकी बाइक सहस्त्रधारा क्रासिंग के पास दुकान के बाहर से चोरी हो गई है। वाहन चैकिंग के दौरान मालदेवता क्षेत्र से आरोपित राहुल कमार उर्फ सिदार्थ निवासी आर्यनगर डालनवाला को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
