उत्तराखंड (देहरादून) 18 सितंबर 2024: चोरी की एक घटना में वांछित चल रहे पांच हज़ार रुपए के इनामी को कोतवाली पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकान का शटर तोडकर चोरी की थी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बंद दुकान का शटर तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के अगले ही दिन एक आरोपित अश्वनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में वांछित एक अन्य आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित ईश्वर सिंह निवासी छबीलबाग को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई 2,200 की नगदी बरामद हुई। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
