उत्तराखंड (ऋषिकैश) 11 सितंबर 2024: पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंडविवि परिसर ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग में स्तन कैंसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विवि के हिमालयन मेडिकल इंस्टीट्यूट की डा.विदिशा वल्लभ द्वारा छात्र -छात्राओं को कैंसर के लक्षण के बारे में जानकारी दी गई। बतायाकि जंक फुड़ खाने, पीने का ऐसा सामान जोस्वाथ्य के लिए हानिकारक होता है, धूम्रपान,शराब का सेवन, बेवजह दवाइयां खाने से कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होने बताया कि स्तन के नजदीक ज्यादा दर्द होना या कोई गांठ दिखने, स्तन का आकार बंदल जाना या सुजन रहना, इन सभी की सही जागरूकता होने पर स्तन कैंसर लक्षणों का पता कर सकते हैं।
स्वामी राम हिमालयन विवि की डा.अवनी गुप्ता द्वारा वीडियो के माध्यम से स्तन कैसर स्वयं जाच के उपाय बच्चों तक पहंचाए जिससे छात्राओं ने बारीकी से सीखा और समझा। उन्होंने स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके इलाज के लिए काम करने वाली अनेक संस्थाएं हैं।
