उत्तराखंड (देहरादून) 7 सितंबर 2024: ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने जानकारी देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन या उससे पहले शंख,गणेश यंत्र इत्यादि जैसी वस्तुएं को ले आते हैं तो घर में आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी।
माना जाता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ही भगवान गणेश का अवतरण हुआ था। इसी तिथि में गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश भर में मनाया जाता है। भगवान गणेश को बप्पा के नाम से भी जाना चाहता है। कुछ चीजे ऐसी है जो भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। अगर वह वस्तु गणेश चतुर्थी के दिन आप घर ले आते हैं तो घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी और सभी प्रकार के रोग दुख नाश हो जाएंगे। क्या वह वस्तु है जानते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन घर लें आएं ये वस्तु
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेशमुखी शंख खरीदकर अवश्य घर ले आएं। क्योंकि शंख में माता लक्ष्मी का वास होता है। शंख का घर में रखने से आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी। शंख में चावल या जल डालकर अवश्य रखें।
गणेश यँत्र :
अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन गणेश यंत्र लाकर पूजा के घर में रखते हैं तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती और सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।
दुर्वा :
भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है और यह पूजा में अर्पण भी किया जाता है। श्री गणेश चतुर्थी के दिन दुर्वा को अपने घर की तिजोरी में लाकर अवश्य रखें।
