उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 7 सितंबर 2024: जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के चलते प्रभावित गांवों के पुनर्वास के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है।शुरुआती चरण में प्रशासन का उददेश्य है।कि प्रभावित ग्रामीणों के सम्मुख जरूरतमंद सुविधाएं जुटाई जायं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी इस दिशा में लगातार नजर रखी जा रहीहै। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित गांवों में लगातार राहत कार्य किये जा रहे हैं।प्रभावित ग्रामीणों तक हर सुविधा पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे है। जो भी गांव भूस्खलन से प्रभावित हये है। तहसील प्रशासन की टीम द्वारा उन गांवों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।जिन ग्रामीणों को गंभीर खतरा है। उन्हे सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है।साथ ही आवश्यक सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही है।
साथ ही गांवों की स्थिति से प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जा रहा है मुख्यमंत्री की ओर से भी लगातार इस दिशा में निर्देश मिल रहे है। बारिश और भूस्खलन को देखते हुये प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
