उत्तराखंड (देहरादून) 7 सितंबर 2024: अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन स्तर पर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं । इससे पहले विभागीय बैठक के दौरान अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश देने के एक महीने पहले ही निर्देश दिए गए थे । जिस संदर्भ में औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अब शासन में इस पर आदेश जारी किया है।धामी सरकार ने अतिथि शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसुति और मात्त्व अवकाश देने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरित अतिथि शिक्षिकाओं को प्रसूती/ मातृत्व अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराये जाने को महिला कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षिकाओं के व्यापक हित में बताया है। इस मामले में पहले ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा चुका है। इसके बाद अब शासन ने भी इस पर सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए आदेश जारी किया है। खास बात यह है कि उत्तराखंड के शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने हाल ही में बैठक के दौरान इस पर जल्द आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे। उधर, दूसरी तरफ अतिथि शिक्षकों की तरफ से भी मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग की जा रही थी। शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया और विभिन्न स्तर पर हुए निर्णय के बाद आदेश जारी करते हुए इन शिक्षिकाओं को लाभ दियां गया है। वहीं, मातृत्व अंवकाश का लाभ देने पर अतिथि शिक्षकों ने सरकार का अभार जताया है।
