उत्तराखंड (देहरादून) 31 अगस्त 2024: कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस के एक छात्र ने हॉस्टल में ही रहने वाले एमबीबीएस के दुसरे छात्र को चाकू मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया। ऑपरेशन के बाद भी घायल छात्र की हालत गंभीर है। उधर घटना के बाद से फरार चल रहे सहपाठी आरोपित को प्रेमनगर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार के रहने वाले संजय पंत ने प्रेमनगर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका पुत्र आदित्य पंत गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय (झाझरा चकराता रोड़) में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है, जो कालेज कैम्पस में बने हॉस्टल में रहता है। दो दिन पहले इसी कालेज से एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र कुलदीप गंगवार ने उनके पत्र के कमरे में घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायले हो गया। कॉलेज के चिकित्सकों को उसंकी मेजर ऑपरैंशन करैना पड़ा। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे कॉलेज कैंपस में बने डाक्टर के केबीएम सुभारती हॉस्पिटल में ही आईसीयू में रखा गया है। उधर आरोपित कुलदीप गंगवार निवासी बलवन्त कॉलोनी निकट हर श्रीनाथ मंदिर किच्छा ऊधमरसिंह नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
