आरोपितों के कब्जे से 41लाख के गहने, विदेशी करेंसी व अन्य सामन बरामद
उत्तराखंड (देहरादून) 20 अगस्त 2024: क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए नेहरू कालोनी पुलिस ने पंजाब के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से करीब 41 लाख के गहने, विदेशी करंसी व अन्य सामान बरामद हुआ है।
नेहरू कालोनी पुलिस के अनुसार 17अगस्त को सीपीडब्लूडी से रिटायर इन्जीनियर सुरेद्र सिंह गुसाई निवासी कुमार गली अजबपुरकंला ने शिकायत दी कि उनके घर से 16 अगस्त की रात चोरों ने लगभग 30 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली। जांच के दौरान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी हुई ज्वैलरी की कीमत 41 लाख रुपये है। घटना स्थल और उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस ने मैनुवल पुलिसिंग का सहारा लेते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रय किया। घटना स्थल पर चोरों ने घटना के समय शिकायत कर्ता और उनकी पत्नी के कमरे के बाहर से कुन्डा लगा दिया गया था और घटना स्थल रेलवे पटरी के पास था, जिस पर घटना की मोडस ऑपरेंडी के सम्बन्ध में जानकारी करने पर मुखबिर ने सूचना दी कि इस प्रकार से अपराध करने का तरीका सपेरा जनजाति के कुछ अपराधियों द्वारा अपनाया जाता है। जिस पर पुलिस टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षे्र में स्थित सपेरा बस्तियों में बदमाशों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की।जिस पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ स्पेरा जनजाति के व्यक्ति 10-12 दिन पहले नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में देखे गए थे और उसके बाद घटना वाले दिन भी उन लोगों को नेहरू कालोनी क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था ।
पुलिस टीम के प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दृधली रोड से घटना को अंजाम देने के आरोप मे सौरभ निवासी ‘मोहन नगर थाना खेमकरन तरन तारन पंजाब और मैनदीप निवासी मोहन नगर थाना खेमकरन जिला तरन तारन पंजाब को गिरफ्तार किया।दोनों के पास से चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद हुआ।
