उत्तराखंड (देहरादून) 20 अगस्त 2024: ऑफिस के बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर कारोबार के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन के बजाय अचानक आपत्तिजनक गलियां चलने लगी। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजेश्वर नगर के रहने वाले विश्व विजयसिंह ने रायपुर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका शारदा कंस्ट्क्शन के नाम से भवन निर्माण का कारोबार है। जिसका सहस्त्रधारा रोड स्थित काम्पलेक्स एटीएस आर्किंड के द्वितीय तल पर कार्यालय है।सड़क की तरफ स्थित बालकनी में कस्ट्क्शन के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने एक एलईड़ी स्क्रीन लगा रखी है। जिसे लगाने के बाद से आज तक उनके कार्य व्यवसाय व फर्म के प्रचार-प्रसार की विषय वस्त् लगातार चलती रही है। इसी दौरान एटीएस के प्रबन्धक ने फोन पर बताया कि एलईडी स्क्रीन पर गाली-गलौच व आपत्तिजनक लेख चल रह्मा हैं।मौके पर आए तो पता चला कि स्क्रीन वाईफाई से केनेक्टेड है और पासवर्ड भी उनके पास नहीं है। किसी ने आनलाइन हैक कर आपत्तिजनक सामग्री चला दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
