खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठ के में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं
उत्तराखंड (देहरादून) 14 अगस्त 2024: दिल्ली में हई कांग्रेस की हाई लेवल बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर व्यापक मंथन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं।
बैठक की जानकारी देते हुए माहरा ने बताया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी द्वारा आगामी समय में किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। उन्होंने संसद में उठाये जाने वाली निम्न तीन मांगों को प्रमुखता से रखते हुए इस पर दिशा-निर्देश दिये। आज की बैठक में अडानी महाघोटाले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने पर जोर देने की बात कही गयी। इसके साथ ही बैठक में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराये जाने के लिए दबाव बनाने की बात कही गयी। उन्होंने बताया कि बैठक में भारत के संविधान के प्रति पूरी और सच्ची सम्मान की भावना विशेष रूप से इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रावधानों के संदर्भ में चर्चा हुई।
कांग्रेस नेता माहरा ने बताया कि अगले कुछ हफ्तों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश भर में इन तीनों मुद्दों पर जन आंदोलन अभियान चलाएगी।भारत सरकार से बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हमलो को रोकने ओर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सद्भाव का जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने का आह्वान किया गया।इसके साथ ही वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया गया तथा अपनी संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में इस घटना को राष्टरीय आपदा घोषित करने की राहल गांधी की मांग को पुनः दोहराया गया। बैठक में देशभर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव गण भी मौजूद थे।
