जल संस्थान द्वारा स्वीकृत 349.40 लाख की लागत से दो नलकूपों का होगा निर्माण
उत्तराखंड (देहरादून) 9 अगस्त 2024: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के कैनाल रोड़ स्थित बारीघाट सामुदायिक भवन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल संस्थान द्वारा स्वीकृत 4940 लाख की लागत से निमिर्त होने वाले राजपुर जोन के बीमा विहार एवं कैनाल रोड में दो नलकपों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इन नलकूपों के निर्माण से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के साकेत कालोनी, वास एस्टेट, बाड़ीगार्ड, वारीघाट नई बस्ती.सुरभि इनक्लेव, बीमा विहार आदि क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
गौरतलब है कि वर्तमान में राजपुर जोन के अन्तर्गत कैनाल रोड पर आईटी पार्क पुल से बारीघाट तक रोड के दोनों ओर एवं बीमा विहार में जलापूर्ति कैनाल रोड आईटी पार्क पुलिया के निकट अवस्थित 650 किलीक्रमता के टैक से की जाती है। कैनाल रोड अवस्थित टैक को शहंशाही आश्रम अवस्थित फिल्टर प्लांट के पेयजल से भरा जाता है। ग्रीष्मकाल में स्रोतों पर जल सराव कम हो जाता है, जिस कारण आईटी पार्क पुल के निकट 650 किली क्षमता का टैक पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाता है । जिस कारण मात्र एक समय ही जलापुर्ति की जाती है। बीमा विहार में तथा कैनाल रोड शिप्रा विहार के समीप नलकूपों का निर्माण करने से इस टैक को पूर्ण क्षमता के साथ भर सकेगा।
इस अवसर पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पुनम नौटियाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, मोहित जायसवाल, अमितथापा, समीर डोभाल, जगदीश लखेडा,निवर्तमान पार्षद कमल थापा, संजय नौटियाल, योगेश कुमार, उत्तम रमोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
