उत्तराखंड (देहरादून) 27 नवंबर 2026: वन विकास निगम कर्मचारी संघ द्वारा आज भी वन विकास निगम मुख्यालय में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बीते 16 वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की मुख्य समस्याएं सेवा निवृत्त कर्मचारियों का देयकों का भुगतान, स्केलर संवर्ग के कर्मचारियों को 2000 रूपए ग्रेड पे, फिल्ड संवर्ग के कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ, कर्मचारियों के हित में माननीय न्यायालयों के परमदेशों के तहत कर्मचारियों के देयकों का भुगतान एवं वन विकास निगम में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच शीघ्र की जाए और दोषियों को दण्डित किया जाय।
वन विकास निगम मुख्यालय अरण्य विकास भवन 73 नेहरू रोड देहरादून में विगत दिवस दिनांक 12/11/2026 से कर्मचारी संघ द्वारा धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम जारी है वन विकास निगम से सात – आठ वर्ष की अवधि से सोलह सौ से अधिक कर्मचारी जो कि सेवा निवृत्त हुए हैं उनके देयकों का भुगतान वन विकास निगम द्वारा न किया जाना बहुत ही बिगड़ना एवं चिन्ता जनक विषय बना हुआ है । एक सौ से अधिक सेवा निवृत्त कर्मचारी बीमारी की वजह से दिवंगत हो चुके हैं जिनके आश्रित रूके हुए देयकों के भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह राणा ने वन विकास निगम के प्रबंधन पर कर्मचारी शोषण नीति का आरोप लगाते हुए तीखे शब्दों में प्रहार करते हुए कहा कि वन विकास निगम प्रबंधन जहां एक ओर कर्मचारियों की समस्याओं का अनदेखी कर रहा है वहीं दूसरी ओर वन विकास निगम में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाने में असफल साबित हो रहा है। मेहनतकश कर्मचारियों की वजह से वन विकास निगम को जो आय प्राप्त हो रही है उस आय को वन विकास निगम के हित में सही रूप में व्यय नहीं किया जा रहा है अर्थात वन निगम अपने उद्देश्यों से भटकता हुआ दिखाई दे रहा है राजेन्द्र राणा ने स्पष्ट कहा है कि यदि कर्मचारियों की समस्यायों का समाधान समय रहते हुए अतिशीघ्र नहीं होता है तो वन विकास निगम के सेवा निवृत्त कर्मचारी आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने का बहिष्कार करेंगे।
उत्तराखंड शासन प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वे कर्मचारियों की समस्यायों के निराकरण करने में सैद्धांतिक और न्यायिक रूप से सकारात्मक सोच के तहत पहल करे।
धरना स्थल पर बैठे कार्मियों को कर्मचारी संघ के प्रांतीय उप महामंत्री दिवाकर शाही, प्रांतीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह राणा आदि ने संबोधित किया।
धरना स्थल पर बैठे कार्मिकों को श्री जयप्रकाश इन्कलाबी मजदूर केन्द्र ( नागरिक अखबार )केन्द्रीय परिषद के सदस्य एवं श्री पंकज कुमार इन्कलाबी मजदूर केन्द्र के उपाध्यक्ष ने अपना सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्यायों का समाधान समय रहते हुए भी सीघ्र नहीं होता है तो इन्कलाबी मजदूर केन्द्र अपना सहयोग देने का हर संभव प्रयास करेगा।
धरना स्थल पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि यदि हमारे देयकों का भुगतान यथाशीघ्र नहीं होता है तो हमें मजबूरन आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा , भूख हड़ताल में बैठने पर किसी भी कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व वन विकास निगम प्रबंधन होगा।
आज दिनांक:- 27/11/2026 को धरना /प्रदर्शन में शामिल होने वाले दिवाकर शाही , राजेन्द्र राणा , राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल ,त्रिलोक सिंह बिष्ट ,बिनोद सिंह रावत, पदमादत्त जोशी , चन्द्र बल्लभ छिब्वाल , देश उपदेश भट्ट आदि रहे ।
