उत्तराखंड (देहरादून) 31 अक्टूबर 2026: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के सात स्थानों पर सीलिंग की। कार्रवाई में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य निर्माणाधीन संरचनाएं शामिल हैं।
विद्यासागर मार्ग, सुंदरवाला की विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा, रायपुर रोड, देहराखास, अस्थल रोड और सहस्रधारा रोड पर प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की। सुंदरवाला में छमी द्वारा बिना नक्शा स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों को भी सील किया गया।
कार्रवाई में अधिशासी अभियंता सुनील कुमार गुप्ता, अवर अभियंता अमित भारद्वाज, हर्षित मैथानी, नैन्सी शर्मा, दीपक नौटियाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और अनधिकृत निर्माण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
