उत्तराखंड (देहरादून) 29 अक्टूबर 2026: देहरादून के प्रेस क्लब में वीर गोर्खा कल्याण समिति रजि. देहरादून द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर आयोजकों द्वारा प्रेस के माध्यम से प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 अक्टूबर से लेकर 01 नवंबर तक समय सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक महेंद्रा ग्राउंड निकट शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, दशै दीपावली नाट्य नाटिका का प्रस्तुति, खुकरी नृत्य, वृद्धा सम्मान कार्यक्रम, गोर्खाली परम्परिक वेशभूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी विभिन्न संस्थान एवं स्वयं समूह द्वारा प्रदर्शनी, सिंधुली कलाघर नेपाल कों पंचेबाजा की विशेष प्रस्तुति, सरकारी व गैर सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी, रंगारंग कार्यक्रम एवं लक्की ड्रा द्वारा विजेताओं की घोषणा, बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल व झूले आदि, व विभिन्न प्रकार के अनेकों स्टॉल आदि लगेगे उन्होंने कहाँ भारत में अनेकों पर्व त्योहार मनाये जाते है जिसमें दशाहरा व दीपावली प्रमुख पर्व है और इन पर्व में लोकल फॉर वोकल के द्वारा हम स्थानीय व्यापार का प्रचार प्रसार भी कर सकते है जो विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है साथ ही लघु उद्योगो और लघु व्यापारियों के चेहरो में मुस्कान लाता है
