उत्तराखंड (देहरादून) 09 अक्टूबर 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत SIR कार्य शुरू हो गया है।
देहरादून के श्री गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज में BLO अमित ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को लगातार तीन दिन तक BLO बूथ पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता बूथ पर आकर निर्वाचन संबंधी अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं, साथ ही नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और संशोधन का कार्य भी किया जाएगा।
वहीं बीजेपी से पूर्व में चकराता रोड चखुवाला के मनोनीत पार्षद रहे सतीश कपूर ने जनता से अपील की है कि निर्वाचन संबंधी किसी भी कार्य के लिए जनता अपने बूथ पर जाकर BLO से संपर्क करे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम फिलहाल केवल तीन दिन के लिए है, इसलिए सभी मतदाता इस अवसर का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर सुपरवाइजर संतोष सैनी, अनेक BLO और बीजेपी के बूथ एजेंट सचिन सोंधी, सुरेश शाह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
