संतोष गौरव की ताजपोशी से सफाई कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर
राज्य के सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर होगा निदान
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जताया आभार
उत्तराखंड (देहरादून) 05 अक्टूबर 2026: उत्तराखण्ड सरकार के उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने नवीन जिम्मेदारी सौंपते हुए खटीमा निवासी श्री संतोष गौरव जी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दर्ज़ा राज्य मंत्री बनाया गया है जिसमें क्रम में आज दिनांक 05.10.2026 को श्री संतोष गौरव जी ने उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में देहरादून स्थिति आयोग के कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर पदभार संभाला
इस अवसर पर आयोग कार्यालय देहरादून पहुंचने पर समस्त स्टाफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वप्रथम श्री संतोष गौरव जी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया उसके बाद श्री संतोष गौरव ने आयोग कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर पदभार संभाला और सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का धन्यवाद दिया ओर इस नई जिम्मेदारी के लिए राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया ओर इस अवसर पर आयोग कार्यालय में बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे सफाई कर्मचारी वर्ग के सामाजिक नेतागणों एवं दलित समाज के सभी संगठनों के सम्मानित पदाधिकारियों ने दर्जा राज्य मंत्री माननीय उपाध्यक्ष श्री संतोष गौरव जी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद दिया कि आपने सफाई कर्मचारी वर्ग की एक मजबूत आवाज ओर सशक्त नेता को राज्य सरकार में बनाया है जिसके लिए दलित समाज का एवं बाल्मीकि समाज का पूर्ण रूप से विश्वास झुकाव भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार के साथ ओर अधिक मजबूती के साथ खड़ा हो गया है।
