उत्तराखंड (देहरादून) 01अक्टूबर 2026: देहरादून के चखुवाला स्थित श्री राम भवन शिवमंदिर समिति के तत्वावधान में कल दिनांक 02 अक्टूबर से लेकर 08 अक्टूबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास के रूप में आचार्य सुनील ममगाई व यज्ञ सरक्षक के रूप में पंडित शशांक उनियाल रहेंगे मंदिर के अध्यक्ष अरुण शाह ने जानकारी देते हुए बताया की कि कल सुबह 10:00 बजे से कलश यात्रा जो कि क्षेत्र में निकलेगी और पूज्य मूलपाठ सुबह 8:00 बजे से 12 बजे तक जबकि कथा प्रवचन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक और आरती प्रसाद वितरण शाम 6:30 पर होगा जो कि लगातार 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक अनवरत रूप से जारी रहेंगा वहीं दिनांक 08 अक्टूबर कों कथा सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और यज्ञ पूर्णाहुति दोपहर 12:00 बजे होगी और भण्डारा 12:30 बजे किया जायेगा ये जानकारी देते हुए मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा के द्वारा श्राद पक्ष के अवसर पर समस्त पितरों की मोक्ष कामना हेतु आयोजन किया जा रहा है जो की विगत तीन वर्षो से निरंतर जारी है इस अवसर पर रवि शर्मा, भगीरथ ध्यानी, सुरेंद्र बडोनी, अविनाश जोशी, राजेंद्र मुमगाई, मदन गोपाल आदि मौजूद थे ।
