जिसमें नागरिक सुरक्षा विभाग के वॉलिइनटियर्स द्वारा रक्तदान कर लोगों कों रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया
उत्तराखंड (देहरादून) 14 सितंबर 2026: देहरादून स्थित विरासत फॉर्म कारगी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन नागरिक सुरक्षा विभाग के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सिविल डिफेन्स के उपमाहसमदृष्टा एस के साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें उन्होंने सिविल डिफेन्स के वॉलिइनटियर्स कों संबोधित करते हुए कहाँ कि नागरिक सुरक्षा विभाग के वॉलिइनटियर्स न केवल आपदा में राहत पहुंचाने का कार्य करते है और राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पित भाव से सदैव समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते है रक्तदान माहदान है और रक्तदान करने से कोई भी कमजोरी शरीर में नहीं आती है और नवीन रक्त की पूर्ति शरीर 120 दिन में कर लेता है सभी कों रक्तदान कर इस माहदान में अपना सहयोग करना चाहिए वहीं इस रक्तदान शिविर में 60यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें सिविल डिफेन्स के वॉलिइनटियर्स ने रक्तदान कर सभी से रक्तदान की अपील की गई इस अवसर पर रमेश काला, आभा शर्मा, मीना शर्मा, रवि शर्मा, फ़िरदौस आदि मौजूद थे।
