उत्तराखंड (हरिद्वार) 29 अगस्त 2026: ज्वालापुर क्षेत्र में आर्यनगर चौक पर कंपनी की गाड़ी लेकर कर्मचारियों की प्रतीक्षा कर रहे युवक पर चार अज्ञात आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, न्यू रामनगर निवासी रिषभ पुत्र दिनेश ने शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की रात वह न आर्यनगर चौक पर एसकेएफ कंपनी की गाड़ी लेकर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों व को लेने के लिए खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए चार आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उसे गंभीर चोटें आई। रिषभ के अनुसार उसने , हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
